Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड पेयजल निगम पर लगाया उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप

पेयजल निगम पर लगाया उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप

देहरादून। मोहनपुर प्रेमनगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व संयुक्त शिकायत निवारण समिति मेंहुवाला कलस्टर पेयजल योजना के सदस्य वीरू बिष्ट ने उत्तराखंड पेयजल निगम के उपभोक्ताओं गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि, जल निगम द्वारा उपभोक्ताओं को जो पानी के बिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उस पानी के बिल में पेयजल निगम द्वारा ऑनलाइन भुगतान को विभागीय वेबसाइट का जिक्र किया गया है। मगर विभाग पिछले 2 साल में ऑनलाइन व्यवस्था को शुरू नहीं कर पाया है और बिल में ऑनलाइन भुगतान के लिए विभागीय वेबसाइट को छपवा कर उपभोक्ताओं को लगातार गुमराह कर रहा है। जिसकी वजह से जगह-जगह कैंप लगाकर बिल जमा करने वाले कर्मचारियों से लोग आए दिन उलझ रहे हैं।

वीरू बिष्ट ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था। तब आश्वासन दिया गया था कि अगले बिलिंग तक ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। मगर पिछले 2 सालों में यह व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं हो पाई। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं में पेयजल निगम के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब ऑनलाइन व्यवस्था शुरू ही नहीं की गई है तो फिर बिल में उसको क्यों छापा जा रहा है। उन्होंने जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्था को शुरू न करने पर क्षेत्रवासियों के साथ अधिकारियों का घेराव की चेतावनी दी है। जल निगम जीएम सीताराम ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments