प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना निंदनीय: मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि चुनाव में हार को देखकर पंजाब सरकार घबरा गयी है। रैली करने पंजाब जा रहे पीएम मोदी के काफिले को सोची समझे तरीके से रोका गया। जो कि बेहद निंदनीय है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और इसमें जो भी शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रैस को जारी बयान में मनव्वर कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गयी है। जिस प्रकार पंजाब में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को रोका गया। उससे कांग्रेस घबराहट साफ दिखायी दे रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी चुनाव में वहां की जनता कांग्रेस को जवाब देगी। लोकतांत्रिक तरीकों को पंजाब सरकार नहीं मानती है। इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा। प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना पंजाब सरकार की नैतिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है। निश्चित तौर जनता चुनाव में जवाब देगी।