Sunday, May 5, 2024
Home उत्तराखंड 33 साल का इस बार हिसाब लेगी जनताः धस्माना

33 साल का इस बार हिसाब लेगी जनताः धस्माना

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कैंट क्षेत्र पर 33 साल राज किया है। इन 33 सालों में कोई भी एक ऐसा काम नही करा पाई जिससे भाजपा को याद किया जाए। कैंट क्षेत्र में जल भराओ की समस्या हो या स्वास्थ सेवाएं सब की सब जस की तस है, बल्कि 5.50 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला कर गरीबों को शिक्षा से ही वंचित कर दिया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने आज अपने जनसम्पर्क के दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 33 साल के कार्यकाल में एक नाले की समस्या हल नहीं हो पाई जबकि मेरे द्वारा कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में ही जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले के निर्माण हेतु 4.50 करोड़ का प्लान तैयार करा दिया था। भाजपा ने इस प्लान को पिछले 5 साल में धरातल पर नही आने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल राज्य में अराजकता ही फैलाई है। युवा बेरोजगार है सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पद साफ बताते हैं कि भाजपा रोजगार के लिए कितनी सजग है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वादा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही छोटी बिंदाल में आने वाली बाढ़ से लोगों के घर मे घुस रहे पानी से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। धस्माना ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम व पाकिस्तान की बात करती है, परन्तु वह यह भूल गयी है कि भारत का प्रत्येक नागरिक यह जानता है कि भारत के सामने पाकिस्तान का कोई वजूद नहीं है। स्व0 इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को कई बार सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास की बात न करके इधर-उधर की बातें ज्यादा कर रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और जनता अपने दुख दर्दों का हिसाब 14 फरवरी को लेगी। आज श्री धस्माना ने कौलागढ़, शास्त्री नगर खाला, मछली तालाब, गोविंदगढ़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

RELATED ARTICLES

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस ने रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

देहरादून। उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री एसजय शंकर को एक ज्ञापन प्रेषित किया...

Recent Comments