Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस वंशवाद की बेल लेकर चल रहीः शिवराज

कांग्रेस वंशवाद की बेल लेकर चल रहीः शिवराज

देहरादून। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान शुक्रवार को नैनीताल में भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य के चुनाव प्रचार में पहुंचे। मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा स्थल पर जनसभा को को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी को धोखा दिया है। एमपी के सीएम चैहान ने कहा कि जनता याद करे जब यशपाल और संजीव भाजपा के दर पर आए थे और गुहार लगा रहे थे कि उन्हें हरीश रावत से बचा लिया जाए। भाजपा ने सम्मान करते हुए पिता-पुत्र दोनों को टिकट दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताने के लिए पूरा जोर लगाया। पांच साल तक यशपाल आर्य को मंत्री पद दिया।
पर आखिरी समय में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पीएम मोदी को धोखा दिया और वापस हरीश रावत के चरणों में बैठ गए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर भी प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हर महिला को पांच हजार रुपये देने की बात कह रहे हैं, पर वह इस योजना को पंजाब, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में लागू नहीं करवा पा रहे हैं। इससे साफ होता है कि उनकी बातें पूरी तरह झूठी हैं। चैहान ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की बेल लेकर चल रही है। संजीव व यशपाल भी इसी बेल का हिस्सा हैं। जबकि भाजपा में चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री, सैनिक और किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन जाता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि उत्तराखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है, इसलिए भाजपा को जिताकर उत्तराखंड के विकास की गति को और तेज कराएं। भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया, पर इस नारे को भाजपा ने सच साबित करते हुए महिलाओं को टिकट दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर इलाके में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ होता है कि इस बार फिर भाजपा सत्ता पर काबिज होगी। इस दौरान विवेक शाह, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, रीना मेहरा, अंबा आर्य, प्रकाश आर्य, हरीश भट्ट, मनोज जोशी, मोहित रौतेला आदि उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नैनीताल में अपने मझे हुए अंदाज में भाषण देते हुए लोगों से जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह वह भी नैनीताल की बहनों के भाई हैं। इसलिए वह नैनीताल वालों के भी मामा हैं। वह नैनीताल के विकास की खुद गारंटी लेते हैं और यदि जरूरत पड़ी तो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड, चार धाम विकास के साथ ही कई योजनाओं का तोहफा दिया है। इसके अलावा नैनीताल से काठगोदाम तक रोपवे की बड़ी योजना उन्होंने खुद आगे बढ़ाने का वायदा किया है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments