Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड कैंट का करूँगा कायाकल्पः धस्माना

कैंट का करूँगा कायाकल्पः धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मतदान में मात्र 24 घंटे का समय रह गया है। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहें हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कैंट क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जनता इस चुनाव में भाजपा के धोखे में नहीं आने वाली है। भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास से कोसों दूर है और वह क्षेत्रीय मुद्दों को छोड़कर एक बार फिर धर्म सम्प्रदाय, जाति व भाषा के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा एक ही परिवार के लोगों को टिकट देकर अपनी परिवारवाद वाली सोच को दर्शा रही है। भाजपा सोच रही है कि इस चुनाव में उन्हें सहानुभूति वोट मिलेगा परन्तु जनता अब भाजपा को पूरी तरह समझ गयी है और वह इस बार धोखे में नहीं आएगी। पिछले 33 सालों में क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ विधायक कोई भी विकास नही कर पाए और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसती रही। चुनाव प्रचार के अंतिम पड़ाव पर श्री धस्माना ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह एक बार शांत स्वभाव से क्षेत्र की दुर्दशा के बारे में सोचें, आज जब जनता महँगाई से त्रस्त है,नौजवान बेरोजगार है, किसान विरोधी नीतियों से किसान बदहाल है, कोरोनाकाल में हजारों लोग अकाल मौत का शिकार हुए और भाजपा की डबल इंजन सरकार उनके लिए 2 शब्द सहानुभूति के नही कह पाई और आज चुनाव के समय में भाजपा सहानुभूति की बात करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार ही कर सकती है। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नही है। अब फैसला आपको करना है कि आपको विकास चाहिए या खोखले वादे।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments