Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड देवप्रयाग विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी का पलड़ा भारी

देवप्रयाग विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी का पलड़ा भारी

देेहरादून। देवप्रयाग विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मन्त्री प्रसाद नैथानी के सामने यूकेडी और भाजपा के प्रत्याशी दूसरे स्थान के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। देवप्रयाग सीट मन्त्री प्रसाद नैथानी की परम्परागत सीट रही है जहाँ से नैथानी ने तीन बार चुनाव जीतकर दो बार मन्त्री रहे हैं एक बार तिवारी  सरकार में तथा दूसरी बार हरीश रावत सरकार में शिक्षा एवं पेयजल मन्त्री रहे हैं, नैथानी देवप्रयाग में विकास के पर्याय हैं, जिस कारण अन्य प्रत्याशी उनके सामने बौने साबित हो रहे हैं।
उनके द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय का चैरास परिसर, देवप्रयाग संगम पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का परिसर, हिन्डोलाखाल में एन सी सी अकादमी का निर्माण, कई विद्यालयों की स्थापना और कईयों का उच्चीकरण किया गया, सैकड़ों सुदूरवर्ती गाँवों को सड़क से जोडा गया, सैकड़ों गाँवों में पानी पहुंचाया गया, देवप्रयाग तक कुम्भ क्षेत्र घोषित किया गया। कई बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया गया, पाँच हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती करवाने के साथ-साथ अनेक विकास कार्य किये गए। नैथानी धार्मिक, कर्मठ और मृदु स्वभाव के व्यक्ति हैं, जिससे क्षेत्र के आबालवृद्ध उनके प्रति अपनत्व का भाव रखते हैं। नैथानी का क्षेत्र की जनता के साथ हर समय गढवाली में बात करना, अपनी परम्पराओं संजोए रखने का विचार जनता को खूब भा रहा है। ऐसा लग रहा कि देवप्रयाग की जनता अन्य सभी प्रत्याशियों की अपेक्षा नैथानी पर इस बार भी खूब भरोसा जता रही है। एक सर्वे के अनुसार नैथानी लगभग दस हजार मतों के अंतर से एकतरफा जीत प्राप्त कर सकते हैं जबकि यूकेडी के दिवाकर भट्ट एवं भाजपा के विनोद कंडारी दूसरे और तीसरे स्थान पर रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments