Monday, May 6, 2024
Home उत्तराखंड अभाविप ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

अभाविप ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद कार्यकर्ताओं ने लावण्य आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार पर सांप्रदायिक तुष्टिकरण और गैर कानूनी तरीके से एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान एबीवीपी ने गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग भी की।
परिषद ने गोला पार्क में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रितांशु कंडारी और प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा ने कहा कि लावण्य आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ अनैतिक व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसका एबीवीपी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 वर्ष की छात्रा लावण्य ने मतांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। जिसको दबाने के लिए राज्य सरकार ने हर संभव प्रयास किया। इस मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिससे परिषद कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। कहा यदि कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ऋषभ रावत, अमन पंत, अनुष्का पंवार, यासिका जुयाल, अमन पंत, अक्षितेश नैथानी, दीपक चैधरी, सूरज नेगी, हिमांश भंडारी, हितेश पुंडीर, शुभम बिजल्वाण, महिपाल सिंह बिष्ट, मनीष रौथाण आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

Recent Comments