Saturday, May 18, 2024
Home उत्तराखंड भारतीय छात्रों ने सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

भारतीय छात्रों ने सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

देहरादून। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर रूस और यूक्रेन हमले को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण को निजात दिलाने की प्रार्थना की। सभी ने पूजा-पाठ, स्तुति, अर्चना करते हुए गंगा मैया से यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को यूक्रेन से सकुशल वापस हो, शक्ति दें और स्वस्थ रखें ये कामना की साथ ही महिला साधकों ने हवन कर आहुतियां दी। रूस और यूक्रेन हमले निदान की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने महामृत्युजय मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप किया। शांति ने कहा कि भारत सरकार व हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार पूरी नज़र बनाकर रखे हुए है। सरकार को भारतीयों की पूरी चिंता है और भारत सरकार के पास पूरे आंकड़े हैं। उनकी वापसी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं सरकार को अपने नागरिकों की पूरी चिंता है। शांति ने कहा कि भारत सरकार और राजनाथ सिंह रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राजनीतिक व सैन्य अधिकारियों से संपर्क बना रखा है उनके अच्छे प्रयास के लिए उनको बहुत-बहुत साधुवाद। भारतीय छात्रों को सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की व नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कहा कि ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट दोनों देशों के बीच शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के तरफ से युद्ध को बढ़ावा देने वाली कोई स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments