Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड फर्जी वीडियो मामले में प्रदेश व देश की जनता से माफी मांगे...

फर्जी वीडियो मामले में प्रदेश व देश की जनता से माफी मांगे कांग्रेसः भाजपा

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो वायरल कर सेना की छवि धूमिल करने और बुजुर्ग मतदाताओं तथा कर्मियों के विवेक पर सवाल खड़ा करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश तथा देश की जनता से माफी माँगने को कहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से कुमायूं रेजिमेंट के द्वारा निर्वाचन आयोग को जवाब भेजा गया है उससे कांग्रेस की मंशा का पटाक्षेप हो गया है। चैहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और कॉंग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुमायूं रेजीमेंट के आधिकारिक जबाब से स्पष्ट हो गया है, कॉंग्रेस वायरल विडियो को सेना का बताकर वीर जवानों का अपमान कर रही थी।
भाजपा का भारतीय सेना और सभी संवैधानिक संस्थाओ पर हमेशा पूर्ण विश्वास रहा है, लेकिन कॉंग्रेस अपनी राजनैतिक मंशा के लिए किसी न किसी बहाने से इनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती रही है। एक बार फिर सैनिकों के डाक मतपत्रों को लेकर फर्जी विडियो के आधार पर उनकी यही कुत्सित मंशा फिर उजागर हुई है। उन्हांेने कुमायूं रेजीमेंट के चुनाव आयोग को दिये आधिकारिक जबाब का हवाला देते हुए कहा कि सेना द्धारा स्पष्ट किया गया है कि विडियो पिथौरागढ़ स्थित किसी भी सैन्य संस्थान में हुई चुनाव प्रक्रिया का नहीं है। कॉंग्रेस नेताओं को इस सारे प्रकरण की ज़िम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments