Sunday, May 5, 2024
Home उत्तराखंड गन्ने के खेत में तेंदुए के शावक मिलने से दहशन

गन्ने के खेत में तेंदुए के शावक मिलने से दहशन

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसानों को गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले। किसान ने तत्काल रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर गांव में कुछ किसान शनिवार अपने खेत में गए थे, तभी उन्होंने गन्नों के बीच तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए, जिसे देखकर वे डर गए। उन्होंने शावकों की जानकारी रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। शावकों की जानकारी मिलते ही वन प्रभाग की टीम वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के साथ मौके पर पहुंची। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के अनुसार एक शावक को बर्न इंजरी भी हुई है। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के बताया कि एक शावक हल्का जला हुआ भी है, जिसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि ये तीन शावक थे, जिसमें एक को इनकी मां लेकर चली गई है। इन दोनों शावकों को भी उपचार के बाद उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। जब तक उनकी मां उन्हें नहीं ले जाती है, तबतक उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

Recent Comments