Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड रुड़की, हरिद्वार और कालसी का हुआ परीक्षा पे चर्चा में चयन

रुड़की, हरिद्वार और कालसी का हुआ परीक्षा पे चर्चा में चयन

देहरादून। कोविड काल के कारण छात्र-छात्राओं की मनोस्थिति पर दुष्प्रभाव पड़ा है। अतः छात्र-छात्राओं को प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा कक्षा-6 से ऊपर के अध्ययनरत् समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री भारत सरकार के संवाद कार्यक्रम ’परीक्षा पे चर्चा-2022’ विषयक विज्ञप्ति सचिव, स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय को पूरे देश के स्कूली शिक्षा के अन्तर्गत कक्षा-6 से 12 तक के अध्ययनरत् समस्त छात्र, अध्यापक एवं उनके अभिभावकों द्वारा विभिन्न विषय वस्तुओं पर भारत सरकार की वेबसाइट पर अपने विचार व्यक्त करने हेतु जारी की गयी है। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य से कुल 56067 छात्रों, अध्यापकों एवं अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने हेतु अपना पंजीकरण किया गया है।
प्रधानमंत्री भारत सरकार के इस संवाद कार्यक्रम ’परीक्षा पे चर्चा-2022’ का आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में निर्देशित किया गया है कि इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य से प्रतिभाग किये जाने हेतु विश्वजीत बरेली, कक्षा-11 आर्मी पब्लिक स्कूल नं0-1, रूड़की जनपद हरिद्वार एवं संजीति चैहान, ई0एम0आर0एस0 कालसी, जनपद देहरादून का सीधे प्रतिभाग किए जाने हेतु चयन हुआ है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments