Tuesday, May 7, 2024
Home उत्तराखंड सीएम ने अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश

देहरादून। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व।जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने सभी की समस्यायें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी भी है।
मुख्यमंत्री से अपनी समस्यायें लेकर आने वालों में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

दून अस्पताल में भर्ती इस्कॉन के चेयरमैन गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का सुबह देहरादून...

Recent Comments