Monday, May 6, 2024
Home उत्तराखंड पंतनगर विश्वविद्यालय को कृषि एवं बीज उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति लाने...

पंतनगर विश्वविद्यालय को कृषि एवं बीज उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेयः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के समक्ष डॉ पी.एल.गौतम, पूर्व कुलपति गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर ने एक प्रस्तुतीकरण दिया। इस प्रस्तुतीकरण में उन्होंने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के इतिहास, उपलब्धियों एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को देश को कृषि एवं बीज उत्पादन में क्रांति लाने का श्रेय जाता है।
उन्होंने विश्वविद्यालय का कृषि से संबंधित अनुसंधान में योगदान की जानकारी दी। श्री गौतम द्वारा अपने प्रस्तुतीकरण में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्ता व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि यह हमारे देश एवं प्रदेश के लिए सम्मान की बात है कि यहां पर विश्व स्तरीय कृषि विश्वविद्यालय अवस्थित है, जो पूरी दुनिया में कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने में सक्षम है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को और समृद्ध बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे। उन्होंने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शोध के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने संबंधित सुझाव दिए।
राज्यपाल ने श्री गौतम की प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उनके द्वारा दिए गए सुझावों को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक विश्व स्तरीय शिक्षा केंद्र और सेंटर ऑफ एक्सलेन्स बनाने के लिए हर सकारात्मक सुझाव का स्वागत है। उन्होंने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को और अधिक सुदृढ बनाने के हरसंभव प्रयास किए जायेंगे। राज्यपाल ने कहा की ऑर्गेनिक और नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में विश्वविद्यालय को कार्य करना होगा।

RELATED ARTICLES

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

Recent Comments