Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड एम्बुलेंस व बोलेरो में भिड़ंत, आठ यात्री घायल

एम्बुलेंस व बोलेरो में भिड़ंत, आठ यात्री घायल

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्घ्बुलेंस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए हैं। बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस बीच भीरी बांसवाड़ा में विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है, जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे का कारण बोलेरो वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments