Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया

केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रक्षा बंधन से पहले आयोजित होने वाले अन्नकूट (भतूज) मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है। जबकि मंदिर में मेले की सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान केदारनाथ को नए अनाज का भोग चढाने का उत्सव भतूज अन्नकूट मेला कर बुधवार रात्रि को आयोजित होगा। सांयकाल को पूजा आरती के बाद ज्योर्तिलिंग को पके चावलों से ढक दिया जाएगा। रात्रि को दो बजे से चार बजे सुबह तक श्रद्धालु दर्शन करेंगे। चावलों के भोग को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाएगा। मान्यता है कि भगवान शिव नए अनाजों से जहर को जनकल्याण के लिए खुद में समाहित कर देते हैं। इस मौके पर केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग, आचार्य औंकार शुक्ला, प्रभारी अधिकारी केदारनाथ आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments