Monday, May 6, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों, भू-कानून, हरिद्वार में हुए जहरीले शराब काण्ड, पुलिस कर्मी ग्रेड पे तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपरोक्त मामलों में ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमण्डल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अलावा विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री एवं भारत जोडो यात्रा के मीडिया प्रभारी पी0के0 अग्रवाल, भारत जोडो यात्रा की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया कोआर्डिनेटर देहरादून राजेश चमोली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

दून अस्पताल में भर्ती इस्कॉन के चेयरमैन गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का सुबह देहरादून...

Recent Comments