Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से भेंट

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से ‘‘मिनी प्रसाद योजना’’ एवं ‘‘स्वदेश दर्शन 2.0’’ के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मिनी प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में 07 प्रस्तावों एवं ‘‘स्वदेश दर्शन 2.0’’ के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, गुंजी, दत्तु तथा मुनस्यारी, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत तथा चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में कण्वआश्रम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित किये जाने हेतु राज्य सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि मिनी प्रसाद योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा दूनागिरी (लागत 3.35 करोड़), जनपद चम्पावत गोरखनाथ मन्दिर (लागत 2.15 करोड़), जनपद पिथौरागढ़ श्री 1008 बालेश्वर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर समूह थल (लागत 2.00 करोड़), जनपद पिथौरागढ पाताल भुवनेश्वर मन्दिर गंगोलीहाट (लागत 1.20 करोड़), जनपद चम्पावत बालेश्वर मन्दिर (लागत 1.41 करोड़), जनपद नैनीताल कैंचीधाम (लागत 4.98 करोड़), जनपद चमोली टिमरसैंण (लागत 4.10 करोड़) का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ के आदि कैलाश, गुजी, दत्तु तथा मुनस्यारी जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत तथा चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग जनपद पौडी गढवाल में कण्वआश्रम के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति होनी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से उक्त प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम तथा सचिन कुर्वे भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

कार की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस...

Recent Comments