देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली तलब किया है। रमेश पोखरियाल निशंक रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
खुद निशंक ने इसकी पुष्टि की है कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। इधर, निशंक के दिल्ली रवाना होते ही तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गौरतलब है कि मतदान के बाद से भाजपा प्रत्याशी भीतरधात से आशंकित थे। जिससे पार्टी में अंतर्कलह बढ़ती जा रही थी। ऊपर से बीते रोज महामण्लेश्वर स्वामी यतीद्रानंद गिरी ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा को चुनाव प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसे में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली तलब किए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं फैलने लगी हंै।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निशंक को दिल्ली किया तलब
Recent Comments
Hello world!
on