Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड भाजपा ने की सैनी समाज की उपेक्षा-साहब सिंह सैनी

भाजपा ने की सैनी समाज की उपेक्षा-साहब सिंह सैनी

26 दिसम्बर को रूड़की में होने वाली रैली में जुटेगा सैनी समाज

हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि उत्तराखण्ड बनने के बाद 21 साल से सैनी समाज भाजपा को वोट देता रहा है। लेकिन भाजपा ने कभी सैनी समाज को सम्मान नहीं दिया। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए साहब सिंह सैनी ने कहा कि जनपद हरिद्वार में मुस्लिम व दलित समाज के बाद सैनी मतदाताओं का सबसे बड़ा घटक है। जनपद की सभी 11 विधानसभा सीटों पर सैनी समाज किसी भी दल को जिताने या हराने की क्षमता रखता है। प्रत्येक चुनाव में सैनी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया। भाजपा ने सैनी समाज के वोट तो लिए लेकिन समाज को सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं दिया। लगातार हो रही उपेक्षा से आहत सैनी समाज अब जागरूक हो चुका है। 26 दिसम्बर को रूड़की में होने वाली रैली में समाज तय करेगा कि किस दल का समर्थन करना है। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल होंगे।

 साहब सिंह सैनी ने कहा कि तमाम मोर्चो पर विफल साबित हुई भाजपा से जनता का मोहभंग हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बनायी। लेकिन केंद्र की मोदी सरकर बैंकों सहित तमाम सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। महंगाई आसमान छू रही। तमाम खाद्य पदार्थो सहित सभी जरूरी चीजों के दाम दोगुने से भी अधिक बढ़ गए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।
ऑल इंडिया सैनी समाज के जिला अध्यक्ष कर्णसिंह सैनी ने कहा कि समाज को एकजुट करने में साहब सिंह सैनी ने मुख्य भूमिका निभायी है। रैली में हजारों की संख्या में सैनी समाज के लोग शामिल होंगे। जागरूक हो चुके सैनी समाज ने तय कर लिया है कि जो पार्टी सम्मान देगी उसे ही वोट दिया जाएगा।
प्रेमचंद सैनी ने कहा कि भाजपा ने भागीदारी के हिसाब से सैनी समाज को हिस्सेदारी नहीं दी। जिससे समाज में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है।
पत्रकार वार्ता में यशवंत सैनी, अरविन्द सैनी, अनिल सैनी, विजयपाल सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, ज्ञानेंद्र सैनी, इंजीनियर सुरेश चंद सैनी, चमन लाल सैनी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments