Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड नौकरी ढूंढने नहीं देने वाले बनें विवि के छात्र: सीडीएस विपिन...

नौकरी ढूंढने नहीं देने वाले बनें विवि के छात्र: सीडीएस विपिन रावत

एचएनबी गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह:

  श्रीनगर गढ़वाल । एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज बुधवार को नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल विपिन रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़े।

नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह में गढ़ गौरव लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि उनको सम्मानित कर गढ़वाल विवि ने गढ़वाली और पितरों का सम्मान किया है।

60 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल

जनरल विपिन रावत ने इस दौरान पीजी में करीब 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। जिसमें से 51 छात्राएं शामिल हैं। इसमें विवि से सम्बद्ध 118 कॉलेज और विवि के तीनों परिसरों के टॉपर शामिल हैं।

नौकरी ढूंढने वाले नहीं देने वाले बनें छात्र

सीडीएस रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि से पढ़े बच्चे जॉब ढूंढने वाले न बने, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। चीन-नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से उत्तराखंड में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। विवि के कुछ कोर्स हैं जिनकी सेना को जरूरत है। कहा कि उन्हें विश्वास है गढ़वाल विवि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि देश पहले है। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्र मेकिंग इंडिया का संदेश देंगे।

196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी

दीक्षांत समारोह के मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे तक चलेगा। समारोह में पीएचडी और स्नातकोत्तर के 196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।

कुलाधिपति को भूला विवि 

गढ़वाल विवि निमंत्रण पत्र में कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण का नाम लिखना भूल गया। कुलाधिपति दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसका जिक्र कार्यक्रम सूची में था। निमंत्रणपत्र में अतिथिगण, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, कुलपति और कुलसचिव का नाम अंकित था, लेकिन कुलाधिपति का नाम गायब था।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments