Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड बर्फबारी में भी कर्नल कोठियाल का किया जोरदार स्वागत

बर्फबारी में भी कर्नल कोठियाल का किया जोरदार स्वागत

देहरादून। आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल आज गंगोत्री विधानसभा के भंगेली, हुर्री, तिहार, कुज्जन, संगलाई, पाला,बार्सु गांव पहुंचे। भारी बर्फबारी के बावजूद कर्नल कोठियाल इन सभी गांवों में पहुंचे जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने भीषण बर्फबारी में भी कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया। सडक से 5 कि0मी0 पैदल चलकर कर्नल अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंचे जहां जनता उनका इंतजार कर रही थी। कर्नल कोठियाल ने इस दौरान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस में डोर टू डोर प्रचार करते हुए जनसंपर्क किया। सूर्य उदय से पहले ही कर्नल कोठियाल अपनी टीम के साथ गांव गांव जनसंपर्क के लिए निकल रहें हैं।
कर्नल कोठियाल ने इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें आप पार्टी की नीतियों और विजन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है। आप पार्टी ने दिल्ली में सभी वादे पूरे किए हैं और अब बारी उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की है। उन्होंने आगे कहा कि जब बर्फबारी में लोग मेरा इंतजार कर सकते हैं तो मैं भी जनता से मिलना चाहता हूं और इसीलिए भारी बर्फबारी में मैं जनता के बीच गांव गांव पहुंच रहा हूं। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा और प्रदेश के लिए आप का विजन जनता को बताया। उन्होंने कहा कि जनता के जो सपने हैं वो सपने आज तक कांग्रेस बीजेपी पूरे नहीं कर पाई लेकिन अब आप पार्टी इन सभी सपनों को पूरा करेगी । उन्होंने 14 फरवरी को आप पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए आप पार्टी को चुनें क्योंकि हमारा विजन बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार देने का है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाते हुए प्रदेश को विकास की ओर ले जायेंगे।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments