```
उत्तराखंड

आलू की फसल में बीमारी लगने से किसान परेशान

पौड़ी। जिले के कल्जीखाल ब्लाक के एक दर्जन गांवों में आलू की फसल अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गई है। इन गांवों में आलू की फसल खेत में ही खराब हो जा रही है। लाख कोशिशों के बाद भी फसल को खराब होने से बचाने के लिए किसानों को सफलता हाथ नहीं लग पा रही।
पौड़ी जिले के कल्जीखाल, थलीसैंण सहित कई क्षेत्रों में पहाड़ी आलू किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है। यही नहीं पहाड़ी आलू अपने स्वाद और पौष्टिकता के लिए भी खूब पसंद किया जाता है। जिसके चलते पहाड़ी आलू की बाजार में काफी मांग है। लेकिन इस बार पौड़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उगाया जाने वाले आलू पर अज्ञात बीमारी लग गयी है। जिसके चलते किसान काफी परेशान है। फसल को बचाने के लिए किसानों ने कई कोशिशें कर ली। लेकिन सफलता हाथ नही लग पा रही। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि कल्जीखाल ब्लाक के थनुल, भेटी, पलासू, जखनोली, उजेडग़ांव, भटकोटी, जखनोली आदि गांवों में आलू की खेती अज्ञात रोग की चपेट में आ गया है। किसानों ने रतजग्गा कर जंगली जानवरों से आलू की फसल को बचाया लेकिन बीमारी से सब आलू खराब हो रहे हैं। कहा कि समय समय पर खेत मे जैविक खाद और कीड़े मारने की दवा का छिड़काव करने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *