Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड कश्यप समाज को देंगे समुचित अधिकार: हरीश रावत

कश्यप समाज को देंगे समुचित अधिकार: हरीश रावत

रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने कश्यप समाज का हमेशा समर्थन किया है। तालाबों का पहला हक कश्यप समाज का हो। रविवार को आयोजित कश्यप एकता क्रांति मिशन एवं महासम्मलेन में पूर्व सीएम ने कहा कि सांसद रहते हुए उन्होंने तालाबों में मछली का बीज निशुल्क डलवाया। प्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाने मौका दीजिए। राज्य में एक बोर्ड मछली पालन को लेकर बनाया जाएगा। जिसका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कश्यप समाज का होगा। जिसका दर्जा कैबिनेट मंत्री का होगा। सरकार बनी तो आरक्षण की बात विधानसभा में रखी जाएगी। कार्यक्रम में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सभी समाज का सम्मान होता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा कि कश्यप बिरादरी अपने लक्ष्य से पीछे है। कश्यप समाज को आरक्षण हक है वह नहीं मिल रहा है।

नदी, तालाब, पोखरों के जल जीवन का अधिकार कश्यप समाज का है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर कई बार आंदोलन भी किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के सदस्य राजपाल सिंह कश्यप तथा संचालन हिमांशु कश्यप ने किया। कार्यक्रम में कश्यप समाज के महामंत्री पुनीत कश्यप, सुमित कश्यप, नीरज कश्यप, नासिर प्रवेज, सेठपाल परमार, वीरेंद्र सिंह, राव फरमूद, मीर आलम, सुशील पेगवाल, उदय त्यागी, सुशील कश्यप, अशोक कश्यप, सतीश कश्यप आदि मौजूद रहे। इसके बाद कश्यप एकता क्रांति मिशन एवं कश्यप महासम्मेलन के लोगों ने कस्बे में पदयात्रा भी निकाली।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments