Monday, May 6, 2024
Home उत्तराखंड बेटियों के जन्म के मामले में मैदानी जिले आगे-पहाड़ पीछे

बेटियों के जन्म के मामले में मैदानी जिले आगे-पहाड़ पीछे

देहरादून। उत्तराखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बेटी बचाओ के स्लोगन को जमीनी तौर पर मजूबती देता नहीं दिख रहा है। भले ही बेटियों को पढ़ाने के मामले में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, लेकिन बेटियों के जन्म के मामले में प्रदेश के कई जिलों की स्थिति बेहतर नहीं है। लिंगानुपात के आंकड़ों पर गौर करें तो हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के मुताबिक, उत्तराखंड में देहरादून को छोड़ कोई भी बेहतर स्थिति में नहीं है। मैदानी इलाकों में ऊधमसिंह नगर जिले और पहाड़ों में पिथौरागढ़ जिले की स्थिति ही कुछ बेहतर दिख रही है।

यहां वित्तीय वर्ष 2020-2021 के आंकड़ों के मुताबिक, लिंगानुपात 948 है। हालांकि, यूनिवर्सल रेट के मानकों को देखें तो लिंगानुपात प्रति 1000 मेल पर 954 फीमेल होना चाहिए। हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्रेशन सिस्टम यानी एचएमआईएस के वित्तीय वर्ष 2020-2021 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे बुरी स्थिति में गढ़वाल मंडल  का रुद्रप्रयाग जिला है। यहां लिंगानुपात 871 है। यह चिंता जनक है।

चंपावत और गढ़वाल के पौड़ी की स्थिति चिंताजनक
कुमाऊं में चंपावत जिला 888 और गढ़वाल में पौड़ी में 885 के लिंगानुपात के साथ चिंताजनक स्थिति में है। मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा में पहाड़ी जिलों में स्थिति ज्यादा ख्रराब नजर आ रही है। मैदानी जिलों में देहरादून में 968, हरिद्वार में 947 और ऊधमसिंह नगर जिले में लिंगानुपात 948 है। वहीं पर्वतीय जिलों की बात करें तो उत्तरकाशी में 947, अल्मोड़ा में 946, बागेश्वर में 904, चमोली में 922, नैनीताल में 918, टिहरी में लिंगानुपात 945 है। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में बेटी बचाओ की मुहिम अब भी धरातल में नहीं उतर पा रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी देहरादून को छोड़कर बाकी सभी जिले यूनिवर्सल रेट के नीचे हैं।
नेशनल हेल्थ फैमली सर्वे (एनएचएफएस) हर पांच साल में जनस्वास्थ्य को लेकर कई तरह के आंकड़े जारी करता है। इसका आखिरी सर्वे 2015-16 में हुआ था। मई तक नए आंकड़े सामने आएंगे।
2015-16 के नेशनल हेल्थ फेमिली सर्वे के यह थे आंकड़े
अल्मोड़ा      –    986
बागेश्वर        –    879
चमोली        –    950
चंपावत        –    991
देहरादून      –    832
हरिद्वार        –    921
नैनीताल       –    854
पौड़ी           –    705
पिथौरागढ़    –    758
रुद्रप्रयाग      –    879
टिहरी          –    953
यूएस नगर    –    948
उत्तरकाशी    –   825

RELATED ARTICLES

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

Recent Comments