Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड पंजाबी समुदाय ने दिया अनिरुद्ध को अपना समर्थन

पंजाबी समुदाय ने दिया अनिरुद्ध को अपना समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए आगे की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड बनाया, हम ही इसे बचाएंगे। उन्होंने कहा कि यह राज्य हमें कुर्बानी देने के बाद हासिल हुआ है। आज प्रदेश 75 हजार के कर्ज में डूबा हुआ है। उन्होंने प्रदेश की बदहाली के लिए कांग्रेस और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अनिरुद्ध काला को जिताने की अपील की। रैली के दौरान पंजाबी महासभा ने अनिरुद्ध को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब के पूर्व अध्यक्ष सरदार दर्शन सिंह, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सचिव विरेंद्र पाल डिम्पी, पंजाबी महासभा के पूर्व प्रधान अशोक वर्मा ने भी अनिरुद्ध को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
प्रेमनगर दशहरा मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए श्री ऐरी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का रिमोट दिल्ली में है। दिल्ली वाले सीएम को अपना मुनीम समझते हैं। अब समय आ गया है कि इन दलों को जनता सबक सिखाए।  यूकेडी प्रत्याशी अनिरुद्ध काला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह कैंट क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प लेते हैं। वह जनता के हर समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और स्वरोजगार उनके अहम मुद्दे हैं। विकास कार्य जनता की भागीदारी से किये जाएंगें। विधायक निधि का इस्तेमाल जनता की राय लेकर किया जाएगा और यह कार्य भी स्थानीय को दिया जाएगा ताकि उसे रोजगार मिल सके। रैली के दौरान बीच बीच में यूकेडी और अनिरुद्ध काला की जय-जयकार हुई। मंच संचालन मीनाक्षी घिल्ड़ियाल और सोमेश बुड़ाकोटी ने किया। इससे पूर्व यूकेडी प्रत्याशी अनिरुद्ध काला ने प्रेमनगर गुरुद्वारे से दशहरा मैदान तक रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments