सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
चम्पावत। रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार और निगम उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की रहा है। कहा कि जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने रोडवेज वर्कशॉप में निगम के खिलाफ प्रदर्शन करके बैठक आयोजित की। कोषाध्यक्ष मोहनदेव भट्ट ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर तीन वर्ष दो दिन से मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी निगम से न्यूनतम साढ़े सात हजार पेंशन और डीए समेत चिकित्सा भत्ता, ईपीएफ के सदस्यों को भी न्यूनतम पांच हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इन मांगों को लेकर अपना फैसला सुना दिया है इसके बाद भी सरकार और निगम इसे नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर जल्द इस पर फैसला नहीं लिया गया तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में एलडी शर्मा, नवल