Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड श्री श्री बालाजी सेवा समिति ने कराया निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह,...

श्री श्री बालाजी सेवा समिति ने कराया निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, जोगिंदर पुंडीर बोले कन्या गरीब नहीं है बल्कि हमारी व्यवस्था गरीब है, इसे मिलकर करना होगा सही

देहरादून । श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से रविवार को निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। पथरीबाग चौक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म वेडिंग प्वाइंट में आयोजित विवाह समारोह में 21 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया और कन्याओं के सामूहिक विवाह में अपना योगदान प्रदान किया। वही इस मौके पर जोगिंदर पुंडीर ने कहा कि समिति द्वारा जरूरतमंद परिवार की कन्याओं के लिए आयोजित यह समारोह सराहनीय है। जोगिंदर पुंडीर ने श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

जोगिंदर पुंडीर ने कहा की कन्या गरीब नहीं है बल्कि व्यवस्था गरीब है हमें सभी व्यवस्थाओं को साथ मिलकर सही करना होगा। और साथ ही पुंडीर जी ने कहा कि दो लोग की जोड़ियां बनाना और उनके घर बसाना परिवार का काम होता है। संस्था सामूहिक विवाह करवा कर इन लोग के परिवार की भूमिका निभा रही है। जोगिंदर पुंडीर जी ने सभी जोड़ों को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने के लिए बधाई दी। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से सेवा की जा रही है। जिसके तहत दिव्यांग,निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments