Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन...

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 3 दिन (9-10-11 दिसंबर 2021) का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरनल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिये गये साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत की परवरिश उत्तराखण्ड के छोटे से गांव में हुई। वे अपनी विलक्षण प्रतिभा, परिश्रम तथा अदम्य साहस एवं शौर्य के बल पर सेना के सर्वाेच्च पद पर आसीन हुए तथा देश की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं भारतीय सेना को नई दिशा दी। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखण्ड को भी बड़ी क्षति हुई है। हम सबको अपने इस महान सपूत पर सदैव गर्व रहेगा।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments