Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड खेल महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के मंत्री ने...

खेल महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। माह अक्टूबर में आयोजित होने वाले खेल महाकुम्भ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए खेल महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने रायपुर ब्लॉक के तपोवन स्थित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। बैठक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने आगामी 1अक्टूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुम्भ की तैयारीयों के बारे में सम्बंधित अधिकारियो से जानकारी प्राप्त की. कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की यह आयोजन राज्य के लिए एक बड़ा आयोजन है ऐसे में न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेलने जा रहे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। वही खेल मंत्री ने सभी अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए की जहाँ पर भी खेलो का आयोजन होने जा रहा है वहां पर शौचालय, पानी, लाइट, चिकित्सा की समुचित व्यवस्था पहले से बना ली जाये।  खेल मंत्री ने बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ कुल 11 बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, इस वर्चुअल बैठक में उन्होंने सम्बंधित अफसरों से पंजीकरण, खेल मैदानों की स्थिति, बजट, प्रचार प्रसार, निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रतियोगिता का निर्धारण, आयोजन स्थल को चिन्हित करने सहित कई विषयो पर चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की खेल महाकुम्भ के आयोजन को सभी अधिकारी गंभीरता के साथ ले और जो भी परेशानी आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर कर लिया जाये।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments