Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड रिलायंस ज्वेल्स ने इस बार फेस्टिव सीजन में महालया कलेक्शन किया लॉन्च

रिलायंस ज्वेल्स ने इस बार फेस्टिव सीजन में महालया कलेक्शन किया लॉन्च

हल्द्वानी। रिलायंस ज्वेल्स भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांडों में से एक है, जिसे विभिन्न कला एवं संस्कृतियों, परंपराओं और मान्यताओं से प्रेरित अपने अलग-अलग तरह के ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है, और इस ब्रांड के आभूषण सही मायने में भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को दर्शाते हैं। ओडिशा से प्रेरित उत्कल कलेक्शन से लेकर बनारस से प्रेरित काश्यम और कच्छ से प्रेरित रणकार कलेक्शन तक, रिलायंस ज्वेल्स ने विभिन्न प्रकार के अपने आभूषणों के डिजाइनों के जरिए भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को सामने लाना जारी रखा है। इस बार त्योहारों के अवसर पर, रिलायंस ज्वेल्स ने सोने और हीरे के आभूषणों के एक शानदार कलेक्शन महालया को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन महाराष्ट्र के वैभव और यहाँ की शोभा से प्रेरित है, जिसे आने वाले पावन व पुनीत त्योहारों के उपलक्ष्य में बाजार में उतारा गया है। महालया नाम महानता और सुंदरता की चरम सीमा का प्रतीक है, जिसमें महा का मतलब महान और आलय का मतलब सौंदर्य है, जो महाराष्ट्र में जीवन के लगभग सभी पहलुओं में पाया जाता है। इस कलेक्शन को सिर्फ आमंत्रण पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ लॉन्च किया गया, जिसमें रिलायंस ज्वेल्स ने शोस्टॉपर जेनेलिया देशमुख के साथ एक एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शो की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों को रिलायंस ज्वेल्स की ओर से पेश किए गए बिल्कुल नए महालया कलेक्शन को बेहद करीब से देखने और अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। जेनेलिया इस कार्यक्रम में रॉयल रेगेलिया से प्रेरित महालया कलेक्शन के बेमिसाल नेकलेस में बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही थीं, और यह कलेक्शन सही मायने में शाही दरबार और राज-तिलक की यादों को ताजा करने के लिए तैयार किए गए बेहद खूबसूरत डिजाइनों का खजाना है।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments