Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड गुलदार ने आठ साल के बच्चे को बनाया निवाला, दादी के साथ...

गुलदार ने आठ साल के बच्चे को बनाया निवाला, दादी के साथ जा रहा था शादी में

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में बीती शाम को गुलदार ने एक आठ साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार देर शाम अखोड़ी गांव निवासी बालक नवीन आठ वर्षीय पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था।
अपनी ही धुन में चल रहे मासूम नवीन को क्या पता था कि गुलदार घात लगाए बैठा है। वह दादी से आगे-आगे चल रहा था। रास्ते में अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। नवीन जब ना तो शादी में पहुंचा और ना ही घर तो परिजनों ने ढूंढ खोज शुरू की।
काफी तलाश के बाद देर रात नवीन का आधा खाया हुआ शव रास्ते के पास ही झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मार गिराने की मांग की है। आठ साल के मासूम को गुलदार नोंच-नोंच कर खा गया। परिजन बेटे को पूरी शाम गांव में ढूंढता रहे, लेकिन देर रात जिस हालत में शव मिला उसे देखकर सबका कलेजा फट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था। टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ बीके सिंह ने बताया कि अखोड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments