Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड परिवहन मंत्री चंदन राम दास से की चारधाम यात्रा के किराए में...

परिवहन मंत्री चंदन राम दास से की चारधाम यात्रा के किराए में 30 प्रतिशत वृद्धि की मांग

ऋषिकेश। परिवहन कंपनियों के संचालकों ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास से चारधाम यात्रा के किराए में 30 प्रतिशत वृद्धि करने का मुद्दा उठाया है। हवाला दिया कि पिछले तीन साल में डीजल का दाम 67 प्रतिशत तक बढ़ गया है, लेकिन प्रति यात्री किराया तब से जस का तस है।
यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ ऋषिकेश के उपाध्यक्ष नवीन रमोला और श्रीनगर गढ़वाल एकल मार्ग के अध्यक्ष योगेश उनियाल के नेतृत्व में परिवहन कंपनियों का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में परिवहन मंत्री चंदन राम दास से मिला। परिवहन कारोबारियों ने मांगपत्र सौंपकर आगामी चारधाम यात्रा के किराये में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई। बताया कि कोविड संकट के चलते बीते दो साल चारधाम यात्रा स्थगित रही, इसका सर्वाधिक असर परिवहन व्यवसाय पर पड़ा है। बस मालिक से लेकर चालक, परिचालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
अब जब इस बार चारधाम का आगाज हो रहा तो परिवहन व्यवसाय को महंगाई ने प्रभावित कर दिया है। वर्ष 2019 में डीजल का दाम प्रति लीटर 58 रुपये था जो अब 2022 में बढ़कर 97 रुपये हो गया है। इसी तरह बस की नई चेसिस 73 प्रतिशत, टायर 26 प्रतिशत महंगे होने के साथ ही इंश्योरेंश, टैक्स में भी वृद्धि हुई है, लेकिन पिछले चार साल से प्रति यात्री किराया नहीं बढ़ा है। परिवहन व्यवसाय को मंदी से उबारने के लिए चारधाम यात्रा के किराये में वृद्धि होनी जरूरी है। परिवहन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments