Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड जीएमवीएन ने विकलांग, बीमार व वृद्ध यात्रियों को ले जाने को इलेक्ट्रिक...

जीएमवीएन ने विकलांग, बीमार व वृद्ध यात्रियों को ले जाने को इलेक्ट्रिक कार की सुविधा दी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तिलवाड़ा कस्बे में स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा विकलांग, बीमार और वृद्ध यात्रियों को कमरे तक जाने के लिए इलेक्ट्रिक कार की सुविधा दी गई है। यात्री वाहन में सवार होकर अपने कमरे तक जा रहे हैं। यात्रियों ने निगम की इस व्यवस्था की प्रशंसा की है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में यूं तो सभी पूर्व की तरह व्यस्थाएं है और बड़ी संख्या में यह गेस्ट हाउस ऑनलाइन बुकिंग से ही चल रहे हैं। किंतु तिलवाड़ा गेस्ट हाउस में रहने और खाने की बेहतर व्यवस्था के साथ यहां विकलांग और वृद्ध यात्रियों को कैंपस से कक्ष तक पहुंचाने के लिए निगम ने इलेक्ट्रॉनिक कार की सुविधा दी है। ई-रिक्शा की तर्ज पर इलेक्ट्रिक कार कैंपस में खड़ी है जैसे ही इसका उपयोग यात्री के लिए किया जा रहा है तो यात्री भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। हरियाणा के सुबोध ने बताया कि पहाड़ों में जीएमवीएन की इस तरह की सुविधा से वृद्ध और विकलांग यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है। मध्य प्रदेश की कविता ने बताया कि यह प्रयास प्रशंसनीय है। इधर, जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएस खत्री ने बताया कि यात्रा शुरू होते ही इस इलेक्ट्रिक कार का संचालन शुरू कर दिया गया है। ऐसे यात्री जो चलने में असमर्थ है और काफी वृद्ध हैं उनके लिए कक्ष तक पहुंचाने के लिए इस इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग किया जा रहा है। यात्री भी इसका काफी लाभ ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments