Wednesday, May 1, 2024
Home उत्तराखंड बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार पर जाना अपनी शान समझते हैं। जिन्होंने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर को इस्लाम स्वीकार न करने पर तलवार से उनका सिर शरीर से अलग कर दिया था। औरंगजेब और बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना हमेशा से कांग्रेस का चरित्र रहा है। उक्त बात प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को पिरुमद्वारा स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में एक विशाल चुनावजन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनिल बलूनी हमारे बीच के ही हैं और पौड़ी स्थित ग्राम नकोट के रहने वाले हैं। हम सबने 19 अप्रैल को बोट देकर उन्हें दिल्ली भेजना है ताकि केन्द्र में पुनः भाजपा सत्तारुढ़ हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताकत मिल सके।
श्री महाराज ने कहा कि देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई और मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य आपदा मद में गिरजा मंदिर के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 10 करोड़ स्वीकृत किए जाने के साथ साथ 05 करोड़ के टेंडर भी हो चुके हैं। इसके अलावा लेटी, चोपड़ा, रामपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम भी घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments