Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी।
प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि एनआरसी समेत 1951 के एजेंडे में शामिल मुद्दों को भी समय अनुसार राष्ट्रनीति में शामिल किया जाएगा। जनता का उत्साह बताता है कि रिकॉर्ड मतदान होगा और हम पांचों सीट 25 लाख से अधिक मतों से जीतने वाले हैं।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्री गौतम ने कहा कि 19 अप्रैल के मतदान में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए रिकॉर्ड मतदान देवभूमि की जनता करने जा रही है। क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी काम को देखा है । अटल जी के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य का निर्माण किया है और आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य में शत प्रतिशत विकास करने का काम किया है । मोदी जी के विजन के अनुरूप वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक का होगा और विधान सभा की भाँति इस बार भी जनता ने मोदी सरकार के पक्ष मे मत सुनिश्चित किया है। भाजपा जनता के विश्वास पर खरी उतरी हैं और उनका आशीर्वाद हमें राज्य की सभी सीटों पर जीत कुल 25 लाख से अधिक मतों के अंतर के साथ मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक, साहसिक एवं देश के अन्य राज्यों को भी दिशा देने वाले निर्णय लिए हैं। यूसीसी, कठोरतम नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद, सख्त धर्मांतरण कानून बनाये हैं। राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि कई राज्यों ने इन्हें अपनाया और अब पार्टी के संकल्प पत्र के साथ देश भर में इसे लागू करने जा रही है। इसी तरह हल्द्वानी में जिस तरह सरकार ने देवभूमि की शांति बिगड़ने की कोशिश को असफल किया। सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, महिला आरक्षण, हर घर नल से जल, गरीबों को आवास, लखपति दीदी योजना, 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देकर उनके भोजन की चिंता की तथा अटल आयुष्मान कार्ड से लोगों के जीवन बचाने का काम किया। फ्री उज्ज्वला गैस सिलेंडर, सड़क, रेल हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर कर प्रदेश में तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा सहित इस तरह की अनेक योजनाओं ने आज राज्य की सवा करोड़ से भी अधिक जनता के जीवन में बदलाव करने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments