Saturday, April 27, 2024
Home उत्तराखंड महेंद्र भट्ट के विवादित बयान पर हमलावर हुए पूर्व सीएम हरीश रावत

महेंद्र भट्ट के विवादित बयान पर हमलावर हुए पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के विवादित बयान यानी जिस घर पर तिरंगा नहीं, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के बाद अब हरीश रावत ने भी महेंद्र भट्ट के बयान पर पलटवार किया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तंज कसते हुए आरएसएस पर भी हमला बोला। साथ ही हरीश रावत ने महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर कई सवाल भी खड़े किये हैं।
भाजपा के नये अध्यक्ष बहुत विनम्र व्यक्ति हैं, मगर उनका बयान बहुत दुख पहुंचा गया। किसी की देशभक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है? यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई ऐसे लोग रहे हैं, ऐसे संगठन रहे हैं जिनका हम भी आदर करते हैं, जिन्होंने तिरंगे को नहीं फहराया, वर्षों-वर्षों नहीं फहराया। शायद आज भी उन्हें इसमें संकोच है। उन्होंने लिखा देश के अंदर आज 42 करोड़ लोग गरीबी के रेखा के नीचे हैं। लगभग 50-55 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके लिए अपनी प्रत्येक दिन की रोटी जुटाने का सवाल, सबसे बड़ा है। इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा के नीचे गये हैं। कहां से उन गरीबों के पास झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा?
हरीश रावत से पहले गणेश गोदियाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सब देश प्रेमी लोग हैं और पहाड़ों में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने देश से अगाध प्रेम करता है। अगर महेंद्र भट्ट को उनका वास्तविक पता चाहिए, जो जान बूझकर के अपने घरों पर तिरंगा नहीं लगा रहे हैं तो उनका सही पता नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय है। उन्हें वहां जाना चाहिए, जहां उन्हें ऐसे लोग मिलेंगे जो जानबूझकर देश के राष्ट्र ध्वज को अपने मकानों पर नहीं लगाते हैं।

RELATED ARTICLES

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन

देहरादून। देहरादून की प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ और फिटनेस उत्साही, रूपा सोनी ने आज राजपुर रोड स्थित होटल मार्बेला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

चारधाम यात्रा को लेकर एडीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए कई जरूरी निर्देश

देहरादून। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, द्वारा पुलिस मुख्यालय में वीडियो...

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने किया दून वेली स्कूल का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिली

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना द्वारा जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र के दून वेली इण्टरनेशनल स्कूल का औचक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन

देहरादून। देहरादून की प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ और फिटनेस उत्साही, रूपा सोनी ने आज राजपुर रोड स्थित होटल मार्बेला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

चारधाम यात्रा को लेकर एडीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए कई जरूरी निर्देश

देहरादून। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, द्वारा पुलिस मुख्यालय में वीडियो...

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने किया दून वेली स्कूल का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिली

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना द्वारा जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र के दून वेली इण्टरनेशनल स्कूल का औचक...

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उन्हें...

Recent Comments