Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड लोक कलाकार नवीन सेमवाल का निधन

लोक कलाकार नवीन सेमवाल का निधन

देहरादून। मेरी बामणी गीत से प्रसिद्ध हुए मशहूर लोक कलाकार और गायक नवीन सेमवाल का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह 6.30 बजे देहरादून के हिमालयन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। नवीन सेमवाल टीबी की बीमारी से ग्रसित थे. 12 जून को नवीन सेमवाल हिमालयन अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके निधन पर लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। नवीन सेमवाल के निधन को लोक संस्कृति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
लोक गायक नवीन सेमवाल मूल रूप से रुद्रप्रयाग के फाटा गांव के रहने वाले थे। हालांकि, इन दिनों वह अपने परिवार के साथ रुद्रप्रयाग के बेलनी गांव में रहते थे। नवीन सेमवाल मेरी बामणी गीत से काफी मशहूर हुए थे। उनका यह गीत बुजुर्ग से लेकर युवाओं की जुबां पर आए दिन रहता है। इस गीत के बाद से उत्तराखंड में उनकी एक अलग पहचान बन गई थी। इसके अलावा उन्होंने बामणी टू, संजू का बाबा, ओ रे स्वीटी, पांगरी का मेला, गंगाराम, फागुणै फुलार सहित कई गीत गाए और एक्टिंग की. इसके अलावा उन्होंने लघु फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में भी काम किया।
वीन सेमवाल ने भूत नचै, ऑनलाइन पढ़ै, मंगतु परदेशी, बौण मा चखल पखल, लॉकडाउन मा कारोबार आदि लघु फिल्मों में काम किया। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का हंसका-खुशी परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, समाजसेवी बबलू जंगली, लोक गायक कुलदीप कपरवान, किशन महिपाल, विक्रम कपरवान, कोरियोग्राफर अंकुश सकलानी समेत कई सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments