Sunday, May 5, 2024
Home उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

विधानसभा स्पीकर ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुरूखी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करें।

RELATED ARTICLES

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस ने रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

देहरादून। उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री एसजय शंकर को एक ज्ञापन प्रेषित किया...

Recent Comments