Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड व्यापार सभा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पहनाया चांदी का मुकुट

व्यापार सभा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पहनाया चांदी का मुकुट

ऋषिकेश। प्रगतिशील व्यापार सभा की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू हुए समाधान का आश्वासन दिया। नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधानसभा सीट से चैथी बार विधायक चुने जाने और कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रेमचंद अग्रवाल को चांदी से बना ताज पहनाया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वे सदैव व्यापारी हित के लिए कार्य करते है। हरिद्वार मार्ग पर दोबारा व्यापारियों को बसाने की मांग पर अग्रवाल ने कहा कि मामला न्यायालय से जुड़ा है, समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा पार्किंग उनकी प्राथमिकता में रही है। इस दिशा में जल्द निजात मिलने जा रही है। दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। इससे व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या हल हो सकेगी। नगर के बीच में बने कूड़े के ढेर से निजात मिलने जा रही है। 33 करोड़ रुपये ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए उनके वित्त मंत्री बनने के बाद स्वीकृत किया गया है। कहा कि गंगा की जलधारा तट तक आएगी। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, प्रगतिशील व्यापार सभा अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र, रायवाला प्रधान सागर गिरी, पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, नामित पार्षद प्रदीप कोहली, सीमा रानी, हरीश आनंद, दिनेश पायल, विजयपाल सिंह रावत, हर्षित गुप्ता, शरद तायल, संदीप खुराना, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments