Tuesday, May 7, 2024
Home राजनीति राहुल की रैली में उमड़ा जनसैलाब देखकर कांग्रेस का जोश हाई, प्रीतम...

राहुल की रैली में उमड़ा जनसैलाब देखकर कांग्रेस का जोश हाई, प्रीतम बोले राहुल और उत्तराखंड का साथ कोई ताकत नहीं कर सकती अलग

परेड ग्रांउड से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, प्रीतम बोले जनता राहुल गांधी के साथ, 2022 में देंगे भ्रष्टाचार मुक्त और लोकायुक्त नियुक्त सरकार

देहरादून। परेड ग्राउंड में जब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भाषण देने के लिए उठे तो चारों तरफ से प्रीतम जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। राहुल गांधी के बाद प्रीतम सिंह ही ऐसे दूसरे नेता थे जिनको लेकर वहां मौजूद लोगों में जोश और जुनून देखने को मिल रहा था। नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण की शुरूआत शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा से की। इसके बाद विजय दिवस की वीरगाथा को याद करने के साथ ही शहीदों को नमन करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा 1971 में आज ही के दिन श्रीमती इंदिरा गांधी और जनरल मानेक शॉ जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण को मजबूर होना पड़ा। इंदिरा गांधी द्वारा दृढ़संकल्प के साथ बांग्लादेश को आजाद करवाने जैसा यह कार्य न भूतो न भविष्यति है। उत्तराखंड के सेना के जवानों ने देश की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, हम उनको नमन करते हैं।

नेता विपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज का दिवस विश्व के इतिहास में अपनी अलग पहचान रखने का काम करता है। स्व. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का काम हुआ। आज हम सब इंदिरा जी के उस सशक्त नेतृत्व को याद कर रहे हैं, जिसके लिए पूरी दुनिया उन्हें लौह महिला के तौर पर जानती है। राजीव गांधी जी ने देहरादून में ही अध्ययन करने का कार्य किया। राहुल गांधी जी ने भी देहरादून में पढ़ाई की और वे सदैव उत्तराखंड से जुड़े रहे। उत्तराखंड और राहुल गांधी का साथ कोई ताकत अलग नहीं कर सकती है। उत्तराखंड के लोग राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

आज ये प्रदेश जिस कठिन दौर से गुजर रहा है। उत्तराखंड में किसानों को कर्ज माफी नहीं, बेराजगारों को रोजगार नहीं, महंगाई चरम पर है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस ने लामबंद होने का कार्य किया। उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी है। सरकार शराब माफियाओं, भू माफियाओं और खनन माफियाओं का समर्थन कर रही है। 2022 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हम बेरोजगारी दूर करने, महंगाई के खिलाफ लड़ने और भ्रष्टाचार मुक्त और लोकायुक्त नियुक्त सरकार देने का कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

विकासनगर। कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षां से भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सहसपुर की जनता...

पंजाब में कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट जारी,देखिये कौन है इनमे शामिल  

पंजाब भाजपा और आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची...

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का प्रत्याशी  

उत्तरप्रदेश में चुनाव का माहौल काफी गर्मागर्मी का बना हुआ है इस बीच भाजपा ने कई अटकलों को दूरं करते हुए अपने प्रत्याशियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

दून अस्पताल में भर्ती इस्कॉन के चेयरमैन गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का सुबह देहरादून...

Recent Comments