Sunday, May 5, 2024
Home उत्तराखंड भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक...

भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन: सीएम धामी 

देहरादून। हर साल हमारे देश में 16 दिसंबर के दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 1971 में इस दिन ही भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था। साल 1971 में भारत की सेना के आगे पाकिस्तान की फौज ने घुटने टेक दिए थे और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। इस साल देश में विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रहा है और इस मौके पर कई सारे नेताओं ने देशवासियों को विजय दिवसश् की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को हमलोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में  भाग लिया। पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्वलित इन चार मशालों को देश भर में सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक घुमाया गया था।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चौन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

Recent Comments