Wednesday, May 8, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। श्री ऑस्टिन ने कहा, मैं आज सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।
उन्होंने कहा है कि वह आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा,  मैं पांच दिनों तक होम क्वारंटीन में रहूंगा। उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बिडेन से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन गुरुवार को गए थे।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बिडेन से मेरी आखिरी मुलाकात मंगलवार, 21 दिसंबर को हुई थी। मुझे एक सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच करायी और निगेटिव पाया गया। मैं गुरुवार से पेंटागन नहीं गया हूं। मैं गुरुवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुयी थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी बरकरार रखा था।
उल्लेखनीय है कि श्री ऑस्टिन वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।

RELATED ARTICLES

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला

रुड़की। बुग्गावाला क्षेत्र में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों...

इंडोर स्टेडियम तक पहुंची जंगलों की आग, हॉस्टल जलकर हुआ खाक

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग को गढ़वाल के जंगलों में लगी आग...

खैरी मालदेवता घाटी ढोल दमों की थाप से गूंज उठी

देहरादून। सोमवार को खैरी मान सिंह वालों ने चैहान बंधुओं के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के मुख्य यजमान...

डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार में जनमानस की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी...

Recent Comments