Saturday, April 27, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। श्री ऑस्टिन ने कहा, मैं आज सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।
उन्होंने कहा है कि वह आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा,  मैं पांच दिनों तक होम क्वारंटीन में रहूंगा। उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बिडेन से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन गुरुवार को गए थे।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बिडेन से मेरी आखिरी मुलाकात मंगलवार, 21 दिसंबर को हुई थी। मुझे एक सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच करायी और निगेटिव पाया गया। मैं गुरुवार से पेंटागन नहीं गया हूं। मैं गुरुवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुयी थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी बरकरार रखा था।
उल्लेखनीय है कि श्री ऑस्टिन वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।

RELATED ARTICLES

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन

देहरादून। देहरादून की प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ और फिटनेस उत्साही, रूपा सोनी ने आज राजपुर रोड स्थित होटल मार्बेला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

चारधाम यात्रा को लेकर एडीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए कई जरूरी निर्देश

देहरादून। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, द्वारा पुलिस मुख्यालय में वीडियो...

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने किया दून वेली स्कूल का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिली

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना द्वारा जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र के दून वेली इण्टरनेशनल स्कूल का औचक...

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उन्हें...

Recent Comments