Tuesday, May 7, 2024
Home राजनीति भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का...

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का प्रत्याशी  

उत्तरप्रदेश में चुनाव का माहौल काफी गर्मागर्मी का बना हुआ है इस बीच भाजपा ने कई अटकलों को दूरं करते हुए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के लोगों मकर संक्रांति की बधाई देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी का साथ सभी का विश्वास के मंत्र पर चलने वाली सरकार है। हम आज पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली बार भ्रष्टाचार उन्मूलन और गुंडाराज हटाने  का मंत्र दिया था। यूपी में सबसे ज्यादा गरीबों को हमारी योजनाओं से फायदा होता है। योगी जी की सरकार ने यूपी को दंगा मुक्त किया है। यहां विकास तेजी से हो रहा है, नए मेडिकल कॉलेज तेजी से खुल रहे हैं। एक्सप्रेसवे से लेकर एयरपोर्ट तक बड़ी मात्रा में यूपी में बन रहे हैं। प्रधान ने आगे कहा कि इस वजह से यूपी में नई उमंग की लहर दिख रही है। हमें पूरा विश्वास है कि हम 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ जीतेंगे और यूपी हम पर आशीर्वाद की बौछार करेगा।

प्रधान ने आगे कहा कि आज हम पहले चरण की 58 सीट में से 57 के नाम रखेंगे और दूसरे चरण की 48 सीटों के नाम रखेंगे। आगे के चरणों के नामों की घोषणा वरिष्ठों से विचार के बाद होगी। हमने जो कहा उसको किया। हम यूपी में पहले से भी हमारी परंपरा रही, हम सामान्य सीट में भी अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को उतारेंगे। सर्व समाज सर्व स्पर्शी प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

किस सीट से कौन है प्रत्याशी-

पहले चरण के नाम
योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर शहर
केशव प्रसाद मौर्य- प्रयागराज सिराथू(251 नंबर विधानसभा)
कैराना- श्रीमती मृगांका सिंह
थानागांव- सुरेश राणा
शामली- तेजेंद्र सिंह नरवाल
बुढ़ाना- उमेश मलिक
चरथावल- सपना कश्यप
मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल
खतौली- विक्रम सैनी
मीरापुर- प्रशांत गुर्जर
सरधना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खटिक
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
किठोर- सत्यवीर त्यागी
मेरठ- कमल दत्त शर्मा
मेरठ साउथ- सुरेंद्र तोमर
छपरौली- सहेंद्र सिंह रमाला
बड़ौत- कृष्णपाल मलिक
बागपत- योगेश धामा
लोनी- नंद किशोर गुर्जर
मुरादनगर- अजित पाल त्यागी
साहिबाबाद- सुनील शर्मा
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
मोदीनगर- मंजू सिवाच
धौलाना- धर्मेश तोमर
हापुड़- विजय पाल
गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतिया
नोएडा- पंकज सिंह
जेवर- धीरेंद्र सिंह
सिंकदराबाद- लक्ष्मी राज सिंह
बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी
स्याना- देवेंद्र सिंह लोधी
मांट- राजेश चौधरी
गोवर्धन- ठाकुर मेघश्याम सिंह
बटेर- पूरन प्रकाश
एत्मादपुर- डॉ. धर्मपाल सिंह
आगरा कैंट- जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्याय
आगरा उत्तरी- पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा देहात- बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल
खैरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा

दूसरे चरण के प्रत्याशी
बेहट- नरेश सैनी
सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर
सहारनपुर- जगपाल सिंह
देवबंद- बृजेश सिंह रावत
रामपुर मनिहारन- देवेंद्र
गंगोह- श्री कीरत सिंह गुर्जर
नगीना- डॉ. यशवंत
बरहाकोट- सुकांत सिंह
नरहौट- ओमकुमार
बिजनौर- शुचि मौसम चौधरी
चांदपुर- कमलेश सैनी
नोहपुर- सीपी सिंह
कांठ- राजेश कुमार चुन्नू
मुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ता
कुंदरकी- कमल प्रतापति
चंदौसी- गुलाबो देवी
असमौली- हरेंद्र सिंह रिंकू
संभल- राजेश सिंहल
चमरौआ- मोहन कुमार लोधी
रामपुर – आकाश सक्सेना
मिलट- राजबाला
धनौरा- राजीव सरारा
नौगांव- देवेंद्र नागपाल
हसनपुर- महेंद्र सिंह खडगवंशी
बिसौली- कुशाग्र सागर
बिल्सी- हरीश शाक्य
बदायूं- महेश गुप्ता
शेखपुर- धर्मेंद्र शाक्य
नीलगंज- डॉ. डीसी वर्मा
फरीदपुर- श्याम बिहारी लाल
बरेली- डॉ. अरुन सक्सेना
कैंट- संजीव अग्रवाल
आंवला- धर्मपाल सिंह
कटरा- वीर विक्रम सिंह
वाया- चेत राम पासी
शाहजहांपुर- सुरेश खन्ना

RELATED ARTICLES

जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

विकासनगर। कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षां से भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सहसपुर की जनता...

पंजाब में कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट जारी,देखिये कौन है इनमे शामिल  

पंजाब भाजपा और आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची...

भाजपा के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका,पार्टी को छोड़ जोगिंदर सिंह मान थाम सकते है आप का हाथ   

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के भांजे और कांग्रेस के कद्दावर दलित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

दून अस्पताल में भर्ती इस्कॉन के चेयरमैन गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का सुबह देहरादून...

Recent Comments