Sunday, September 8, 2024
Home मनोरंजन रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?

वर्तमान में बॉलीवुड में कई कपल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने निर्देशक कबीर खान के घर पर सगाई की है। अब इस कड़ी में एक और कपल का नाम जुडऩे वाला है। ऐसी चर्चा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द सगाई करने वाले हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों इसी महीने राजस्थान में अपनी सगाई सेरेमनी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की जोड़ी इसी महीने राजस्थान में सगाई करेगी। एक फोटोग्राफर ने बताया कि रणबीर और आलिया 29 नवंबर, 2021 को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में सगाई कर सकते हैं। लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रणबीर के एक्सप्रेशन ही सब कुछ बयां कर देते हैं। हालांकि, रणबीर ने अपनी सगाई की खबर पर चुप्पी साध ली है।

रणबीर ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, मेरी और आलिया की बहुत पहले ही शादी हो चुकी होती, यदि कोरोना महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित नहीं किया होता। मैं कुछ भी कह कर इसका मजाक नहीं बनाना चाहता। मैं अपने जीवन में बहुत जल्द अपनी शादी के प्लान को पूरा करना चाहता हूं।
रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है। वहीं, रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भी नजर आएंगी। रणबीर करण मल्होत्रा की शमशेरा में दिखेंगे। उन्हें फिल्म एनिमल में भी देखा जाएगा। वहीं, आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। वह करण जौहर की तख्त में भी दिखेंगी। उन्हें करण की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। वह अपनी फिल्म डार्लिंग्स को लेकर भी चर्चा में हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म कुत्ते में करप्ट पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभाएंगी तब्बू

बॉलीवुड में सभी का दिल अपनी अदाओं से जीतने वाली अदाकारा तब्बू को आप सभी जल्द ही एक नयी फिल्म में देखने वाले हैं।...

नो एंट्री के सीक्वल में नहीं हुई डेजी शाह की एंट्री

सलमान खान पिछले कुछ समय से नो एंट्री के सीक्वल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म...

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने नई फिल्म सेल्फी का किया ऐलान

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ड्राइविंग लाइसेंस की हिन्दी रीमेक को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments