Saturday, July 27, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र पर चर्चा से अमेरिका ने चीन को किया बाहर, भारत सहित...

लोकतंत्र पर चर्चा से अमेरिका ने चीन को किया बाहर, भारत सहित 110 देशों को किया आमंत्रित

वॉशिंगटन। अमेरिका ने लोकतंत्र पर चर्चा के लिए 9 और 10 दिसंबर को वर्चुअल समिट का आयोजन किया है। इसमें अमेरिका ने कुल 110 देशों को आमंत्रित किया है, जिसमें भारत भी शामिल है। लेकिन चीन को उसने इस सूची से बाहर रखा है, जबकि उसके ताइवान को आमंत्रित किया है। इससे अमेरिका और चीन के बीच आने वाले दिनों में तनाव बढ़ सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूची से चीन के अलावा तुर्की को भी बाहर रखा गया है, जो अमेरिका के साथ नाटो संगठन का भी सदस्य है। दक्षिण एशिया की बात करें तो पाकिस्तान को अमेरिका ने आमंत्रित किया है, लेकिन अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को लिस्ट से बाहर रखा गया है। यह सूची विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यही नहीं मिडल ईस्ट के देशों की बात करें तो ईरान को बाहर रखा गया है, जबकि इराक और इजरायल को चर्चा में आमंत्रित किया गया है। यही नहीं अमेरिका ने अरब देशों के अपने सहयोगियों मिस्र, सऊदी अरब, जॉर्डन, कतर और यूएई को भी सूची में शामिल नहीं किया है। जो बाइडेन प्रशासन ने ब्राजील को आमंत्रित किया है, जिसके राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की अकसर उनके कट्टर फैसलों के चलते आलोचना की जा रही है।

उन्हें डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक माना जाता है। यूरोप से भी अमेरिका ने कई देशों को छोड़ा है। यहां से हंगरी को आमंत्रण नहीं मिला है, जबकि पोलैंड को शामिल किया गया है। अफ्रीकी देशों की बात करें तो कॉन्गो, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और नाइजर को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। वाइट हाउस की ओर से इस साल अगस्त में ही इस समिट के आयोजन का ऐलान किया गया था। इस समिट के आयोजन की तीन मुख्य थीम रखी गई हैं, तानाशाही के खिलाफ संघर्ष, करप्शन से लड़ाई और मानवाधिकारों का सम्मान। भारत और ताइवान को अमेरिका की ओर से आमंत्रित किया जाना और चीन को बाहर रखने पर अब तक ड्रैगन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगडऩे की आशंका है।

RELATED ARTICLES

स्पोट्र्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक का शव

चम्पावत। टनकपुर स्पोट्र्स स्टेडियम की गेट पर एक युवक के लटके होने से सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग वहां...

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments