```
राष्ट्रीय

बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली हुए कोरोना पॉजिटिव, वुडलैंड अस्पताल में हुए भर्ती

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 49 साल के सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार उनपर निगरानी रखे हुए हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में भी खराब तबीयत होने के कारण सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। बीती रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है।

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संकट के बीच ये खबर चिंता बढ़ाने वाली है। जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार एनजिओंप्लास्टी करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे। सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा चिंता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *