Friday, March 29, 2024
Home राजनीति कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया, भाजपा...

कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया, भाजपा ने

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विपिन कैंथोला ने  प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार पर जो आरोप लगाये जा रहे है वो पूर्ण रूप से असत्य व निराधार है। कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के  अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर जो आरोप लगाये गये उन आरोपो में कोई भी सत्यता नही है,  प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा की 2012 से लेकर 2017 तक कांग्रेस सरकार के समय मे जो भ्रष्टाचार हुआ वह इस प्रदेश की जनता ने अपनी आंखो से देखा।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूछा क्या N.H. घोटाले का जो आरोपी है इसके द्वारा कांग्रेस पार्टी के संगठन के खाते में पैसा आया या नहीं उन्होंने कहा कि  कांग्रेस सरकार के  समय मे भ्रष्टाचार व्याप्त था जैसे समाज कल्याण, शिक्षा विभाग एन० एच० घोटाला आदि जैसी  लम्बी घोटालों की फेहरिस्त है, उन्होंने कहा जो सभी अधिकारी घोटाले में  घोटालेबाज थे उन सभी घोटालेबाजों पर कड़ी कार्यवाही हुई व कई दोषी   जेल के अन्दर भी गए, उन्होंने ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी में जरा भी नैतिककता है, तो अपने एक मुख्यमंत्री के उस स्टिंग का जवाब आज कांग्रेस को  देना चाहिए, जिसमें उक्त एक मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश को लूटने  की बात स्पष्ट तौर पर कही है जिसकी अभी CBI जाँच चल रही है।  कैंथोला ने कहा कि जिस पार्टी के कण-कण में भ्रष्टाचार व्याप्त है ,वह पार्टी  आज प्रदेश में चल रही जीरो टोलरेन्स वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, और  आज प्रजातंत्रिक मूल्यों का हनन करते हुवे  उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपनी वास्तविकता की छवि व कांग्रेस के चरित्र को उस बयान से प्रदर्शित कर रहे है, जिसमें वह अधिकारियों को धमका रहे हैं। भाजपा ऐसे कृतों की घोर निंदा करती है। अगर कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो अपने उस  एक पूर्व मुख्यमंत्री की  जिसकी आज भी CBI जाँच चल रही है उस स्टिंग आपरेशन का जवाब दे जिसने प्रदेश को लूटने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

विकासनगर। कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षां से भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सहसपुर की जनता...

पंजाब में कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट जारी,देखिये कौन है इनमे शामिल  

पंजाब भाजपा और आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची...

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का प्रत्याशी  

उत्तरप्रदेश में चुनाव का माहौल काफी गर्मागर्मी का बना हुआ है इस बीच भाजपा ने कई अटकलों को दूरं करते हुए अपने प्रत्याशियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस (यूआरपीए) ने दिया उमेश कुमार को समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड में लगभग आधा दर्जन क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार तथा विधायक उमेश...

द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की छात्रा आन्या सजवाण ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक

देहरादून। अनोखी प्रतिभा का परिचय देते हुए द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की छात्रा आन्या सजवाण ने एमए आनंदमयी, हरिद्वार में आयोजित पहले ओपन...

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि...

भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया

देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सालावाला स्थित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अस्थाई चुनाव कार्यालय पहुंची। जहां मालाराज्य लक्ष्मी शाह...

Recent Comments