Friday, April 26, 2024
Home राष्ट्रीय भाजपा का संकल्प है कि वह दिल्ली में एक भी नई शराब...

भाजपा का संकल्प है कि वह दिल्ली में एक भी नई शराब की दुकानें नहीं खोलने देगी : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ सद्बुद्धि प्रार्थना सभा आयोजित भाजपा के द्वारा आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूरी की अगुवाई में राजघाट के सामने किया गया। राजघाट में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सहित अलग-अलग धर्मों के सभी पूज्य साधु एवं संत गन और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति में नई आबकारी नीति के खिलाफ प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए।आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश भाजपा का यह संकल्प है कि दिल्ली में जो पुरानी 250 दुकानें हैं, उसके अलावा कोई भी नई दुकानें हम खोलने नहीं देंगे। आने वाले समय में हम 15 लाख हस्ताक्षर कराएंगे जिसमें दिल्ली के युवा, महिला, साधु-संत एवं समाज के गणमान्य शामिल होंगे और उसे महामहीम राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी।

अगर फिर भी नई शराब की नीति वापस नहीं ली गई तो 3 जनवरी को पूरी दिल्ली में चक्का जाम किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि देश में असली स्वराज लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल आज शराब माफियाओं के साथ दिल्ली को बर्बाद करने वाली नई आबकारी नीति का सहारा लेकर हज़ारों करोड़ों रुपये का घोटाला कर रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर केजरीवाल ने 7 साल पहले अपनी खुद की लिखी किताब में कहा था कि एक शराब की दुकान खोलने के लिए नेताओं और अफसरों को घूस दिए जाते हैं इसलिए क्या आज केजरीवाल बताएंगे कि उन्होंने 850 शराब की दुकानें खोलने के लिए कितने करोड़ रुपये लिए हैं। उनकी पार्टी और उनके नेताओं ने कितने रुपये का बंदरबांट किया है। आदेश गुप्ता ने केजरीवाल को बहुरुपिया बताते हुए कहा कि जो केजरीवाल महात्मा गांधी की तस्वीर लगाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ और शराबबंदी की बात करते थे, आज वहीं केजरीवाल शराब के सौदागर बन चुके हैं। पूरी दिल्ली को शराब के नशे में धकेलने की तैयारी कर रहे हैं। संविधान में भी यह बात कही गई है कि कोई भी प्रदेश सरकार शराब के लिए प्रचार नहीं करेगी, लेकिन स्वार्थ सिद्धी के लिए केजरीवाल संविधान को भी नहीं माने हैं।

विधानसभा में सरप्लस बजट की बार-बार दुहाई देने वाले केजरीवाल बताएं कि उनके सरप्लस बजट का क्या हुआ, जो पूरी दिल्ली को शराब पीलाने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि सलाना बजट का सिर्फ 50 प्रतिशत ही खर्च कर पाने वाली दिल्ली सरकार के पास काम करने के लिए ना ही नीति है और ना ही नियत। सिर्फ झूठी घोषणाएं जैसे दिल्ली में करते रहे अब वैसे ही झूठा भरोसा दूसरे राज्य के लोगों के साथ भी चुनाव प्रचार में कर रहे हैं। इनकी दोहरी नीति को इसी से समझा जा सकता है कि दिल्ली में शराब बांटने वाले केजरीवाल पंजाब में जाकर शराब बंदी की वकालत कर रहे हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सीबीआई से इस नई शराब नीति की जांच की मांग करते हुए कहा कि नई आबकारी नीति के जरिए ठेकेदारों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। इतनी ही नहीं खुली हुई अधिकतम नई शराब की दुकानों को  मास्टर प्लान का उलंघन किया गया है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अवहेलना किया गया है, यह पूरी तरह से गैर कानूनी है और उनके मंत्रिमंडल ने जो कानून का उल्लंघन किया है, उसके खिलाफ मुकादमा दजऱ् कर जेल भेजा जाए, यह भी हमारी मांग है।

राजघाट पर हुए सदबुद्धि प्रार्थना सभा में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा एवं राजन तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत एवं प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, माननीय नवल किशोर दास, 1008 महन्त विवेकनाथ जी वाल्मिकी, आचार्य राजकान्त झा सहित प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष, अलग-अलग धर्मों के सभी पूज्य साधु-संत गण, विभिन्न समाजिक संगठनों के सम्मानित सदस्यगण के अलावा हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

गणतंत्र दिवस पर छा रहा खतरा,सीमा पार से हो रही हिंसा की साजिश

दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकियों द्वारा किजा रही है हिंसा फैलाने की कोशिश। अब तक जम्मू क साथ साथ दिल्ली पंजाब की...

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो सकेंगे 24 हजार लोग

इस बार भी नहीं होगा कोई विदेशी मेहमान नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिंएट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच होने जा रही गणतंत्र दिवस परेड...

अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे रेलवे के गार्ड, सैलरी में भी होगा इजाफा?

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने आज एक बड़ा फैसला किया है। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए गार्ड के पद को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments