Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस नेता सुमित तिवारी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

कांग्रेस नेता सुमित तिवारी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने दिलायी सदस्यता

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी सुमित तिवारी कांग्रेस छोड़ समाजवादी पाटी में शामिल हो गए। सुमित तिवारी ने दो दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताई। सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने सुमित तिवारी को पार्टी सदस्यता प्रदान करने के उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की। डा.सत्यनारायण सचान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपा में शामिल हुए युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लवकुमार दत्ता एवं डा.राजेंद्र पाराशर के प्रयासों से ही सुमित तिवारी अपने साथियों के साथ सपा में शामिल हुए हैं। डा.सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है उत्तराखण्ड में भी सपा सभी 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में समाजवादी पार्टी का परिवार बढ़ा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को बने बीस वर्ष हो गए। लेकिन भाजपा कांग्रेस दोनों ही राज्य के अनुरूप विकास नहीं कर पायी है। भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला भाजपा कांग्रेस की देन है। राज्य में सपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर व लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सुमित तिवारी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भाजपा कांग्रेस युवाओं का मात्र इस्तेमाल करती है। युवाओं की जन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश से पलायन जारी है। बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों के विकास में विश्वास रखती है। राष्ट्रीय सचिव सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साजिद अंसारी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए सुमित तिवारी को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता दमखम के साथ पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में जुटा हुआ है। नवनियुक्त सपा महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चाटुकार नेताओं के चुंगल में फंसे हुए हैं। सुमित तिवारी ने कहा कि नई हवा नई सपा के नारे के साथ समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया जाएगा। भाजपा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करूंगा। सुमित तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है। उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा। सदस्यता लेने वालों में इंद्र कुमार, सुरेंद्र ठेकेदार, तरुण शर्मा, छोटे लाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा, नवनीत, बबलू, आश,ु नवीन, विकास, शरद कपूर, दीपक कपूर, सचिन शर्मा, प्रदीप कुमार, विपिन, मनोज, तरुण शर्मा, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, प्रयास दीक्षित, सारंग घोष आदि शामिल रहे। मशकूर कुरैशी ने सभी को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments